शिक्षक हाफिज अरशद हुसैन के नेतृत्व में कम्पोजिट विद्यालय जसवंतनगर के समस्त स्टाफ व बच्चोँ के साथ ढोल नगाड़ों के साथ लोगो को किया जागरूक

जसवन्त नगर । विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत संकुल शिक्षक हाफिज अरशद हुसैन के नेतृत्व में कम्पोजिट विद्यालय जसवंतनगर के समस्त स्टाफ व बच्चोँ के साथ ढोल नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्वक मोहल्ला अहीर टोला में 20 फरवरी को शतप्रतिशत मतदान हेतु मतदाताओं को जागरूक किया गया तथा संकल्प पत्र भी भरवाएं गए। जो मतदाता बाहर रह रहे है उनको घर बुलाकर वोट डालने के लिए मतदाताओं के घरवालों से आग्रह किया गया। कार्यक्रम में सुनीता भारद्वाज, प्रीती , प्रवेश गोयल, शिवानी गुप्ता, कृष्णकांत सुपरवाइजर भी साथ मे रहे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram – https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41
Follow Us





