UP Election 2022: पहले चरण के लिए 58 सीटों पर आज से शुरू हुआ मतदान, 623 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज वोटिंग की जा रही है।कैराना,मेरठ, हापुड़ से आई तस्वीरों में मतदाता कोहरे के बीच मतदान के लिए कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। आज पहले चरण में 58 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं।

मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी। विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदाता विभिन्न पार्टियों के 623 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के तहत एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, अलीगढ़, बुलंदशहर, आगरा और मथुरा जिले में मतदान होने हैं।

इस चरण में प्रदेश सरकार के मंत्रियों श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग और चौधरी लक्ष्मी नारायण समेत कुल 623 उम्मीदवारों के सियासी भाग्य का फैसला होगा। इनमें 73 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं।

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!