उतरेठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को वस्त्र, फल और मिष्ठान वितरित कर लिया आशीर्वाद

Report By : कर्मक्षेत्र टीवी डेस्क टीम

लखनऊ : उतरेठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा सरोजिनी नगर स्थित वृद्ध आश्रम में एक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मंडल के पदाधिकारियों ने सभी बुजुर्गों को वस्त्र, फल और मिष्ठान वितरित किए। इस दौरान आश्रम के सभी वृद्धजन से आशीर्वाद प्राप्त किया गया और उनके स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की गई।

कार्यक्रम में मंडल की टीम ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनकी आवश्यकताओं व समस्याओं को भी सुना। सामाजिक दायित्व को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस सेवा कार्यक्रम की उपस्थित सभी सदस्यों ने सराहना की और कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं, जिनकी देखभाल और सम्मान प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

इस सेवा कार्यक्रम में उतरेठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना, महिला अध्यक्ष बिनु मिश्रा, वरिष्ठ महामंत्री श्याम साहू, महामंत्री चंदन गुप्ता, संरक्षक सत्येंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी आरके मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजपाल सिंह, संगठन मंत्री दिग्विजय सक्सेना, पिंटू कश्यप और शिव शंकर गुप्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा ट्रायंगल न्यूज़ के संस्थापक राजेश सक्सेना अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और इस सामाजिक पहल में सक्रिय योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित व्यापारी गण ने भी वृद्ध आश्रम के संचालन में मदद के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

मंडल के सदस्यों ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार समाजसेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों तक सहायता और सम्मान पहुंचाया जा सके।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Mukesh Kumar

मुकेश कुमार पिछले 3 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे है, इन्होंने सर्वप्रथम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सशक्त प्रदेश, साधना एमपी/सीजी टीवी मीडिया में संवाददाता के पद पर कार्य किया है, वर्तमान में कर्मक्षेत्र टीवी वेबसाईट में न्यूज इनपुट डेस्क पर कार्य कर रहे है !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!