महाराजा कॉलेज के वास्तविक नामकरण पर युवा मोर्चा में खुशी की लहर

संवाददाता: तारकेश्वर प्रसाद

महाराजा कॉलेज के ऐतिहासिक और वास्तविक नाम “महाराजा बहादुर राम रणविजय प्रसाद सिंह महाविद्यालय” के रूप में आधिकारिक नामकरण किए जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, भाजपा भोजपुर में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस निर्णय को शिक्षा, इतिहास और क्षेत्रीय गौरव के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए युवा मोर्चा ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी एवं बिहार के माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान के प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा भोजपुर के जिलाध्यक्ष विभू जैन ने शाहाबाद क्षेत्र के समस्त छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह नामकरण न केवल महाविद्यालय की ऐतिहासिक पहचान को पुनर्स्थापित करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ने का भी कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि महाराजा बहादुर राम रणविजय प्रसाद सिंह का नाम इस महाविद्यालय से जुड़ना छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से इस वास्तविक नाम को लेकर छात्रों और समाज में भावना थी, जिसे अब सम्मान मिला है। यह निर्णय यह दर्शाता है कि सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन ऐतिहासिक तथ्यों एवं जनभावनाओं के प्रति संवेदनशील है।

इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें जिला महामंत्री उमंग चंद्रवंशी और आदित्य सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रतिक विराट, अंकित प्रियदर्शी, मनोरंजन तिवारी, विष्णु मिश्रा, राकेश शर्मा, जिला मंत्री प्रियांशु श्रीवास्तव, अमलेश कुमार यादव, विकास तिवारी, हिमांशु प्रताप सिंह, चंदन कुमार, चांद राजन नैयर, स्टडी सेल के संयोजक विकास कुमार, यूथ प्रोफेशनल के संयोजक रत्नेश नंदन, सोशल मीडिया संयोजक कमलेश, रोहित केशरी, रोहित सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल थे।

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यह नामकरण निर्णय शिक्षा जगत में एक सकारात्मक संदेश देता है और छात्रों में आत्मगौरव की भावना को मजबूत करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी ऐसे निर्णय लिए जाएंगे जो क्षेत्र के इतिहास, संस्कृति और शिक्षा के हित में हों।

इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी भाजपा युवा मोर्चा भोजपुर के मीडिया प्रभारी अरिहंत विजय जैन ने मीडिया को दी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!