जहाँ दिया चाकूबाजी की घटना को अंजाम वही पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकालकर कराई उठक बैठक

 खजराना थाना पुलिस  ने चाकूबाजी कर जानलेवा हमला करने वाले तीन नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया.साथ ही जहां चाकूबाजी की थी वहीं पर आरोपी का जुलूस निकालकर उठक बैठक भी कराई गई.

इन्दौर के खजराना थाना क्षेत्र में आए दिन गुंडों बदमाशो का आतंक बना रहता है जिससे खजराना क्षेत्र की आम जनता में दहशत का माहौल बना हुआ रहता है.

खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा के अनुसार चार आरोपियों द्वारा 22 फरवरी की रात करीब 11 बजे खजराना क्षेत्र के सूरज नगर में पुराने विवाद के चलते आरोपी जीवन राठौर व उसके तीन अन्य साथियों ने मिलकर विवाद करते हुए विजय के पेट मे चाकू मार दिया था जिससे वह घायल हो गया.

जानकारी के मुताबिक  खजराना पुलिस ने आरोपी जीवन का क्षेत्र में जुलूस निकाला व घटना स्थल पर ले जाकर कान पकड़कर ‘अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ कहलवाते हुए उठक बैठक भी लगवाई और आगे से अपराध न करने की बात भी कहलवाई.

बता दें कि इंदौर शहर में अपराध और अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आए दिन शहर में गुंडे बदमाश आतंक मचा रहे हैं. कुछ दिन पहले भी खजाराना थाना पुलिस ने एक होटल में ले जाकर.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!