Sunday , May 5 2024
Breaking News

Chitrakoot News : 57 वर्षीय किसान रामबालक की लाठी डंडों से पीटकर हत्या

                                                                                              फाइल फोटो, रामबालक

रिपोर्ट : संजय साहू

चित्रकूट: कर्वी कोतवाली थाना क्षेत्र बंधुवइन इलाके में हत्या का मामला सुलझा नही की मऊ ब्लाक के अहिरी गांव में एक और वारदात ने पुलिस को चकमे में डाल दिया।

चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरी गांव में अपने नलकूप में सो रहे सोमवार को रात अधेड़ किसान की अज्ञात लोगों ने धावा बोलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से हत्यारे फरार हो गए, घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और जांच शुरू कर दी। मृतक के बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

अहिरी गांव के निवासी 57 वर्षीय किसान रामबालक का बालापुरवा मार्ग में अपना निजी नलकूप लगा हुआ है। वहीं पर उसकी खेती होती है और रात में रोजाना रामबालक घर से खाना पीना खाकर नलकूप पर सोने चला जाता है और उसकी रखवाली करता है। आम दिनों की तरह ही रामबालक सोमवार की रात भी शाम को खाना खाने के बाद वह अपने नलकूप पर गया था। रात को जब थोड़ा उसकी आंख लगी तो अज्ञात कुछ लोगों ने दावा बोलकर उसकी लाठी डंडों से पीट कर निर्माण तरीके से हत्या कर दी।

मंगलवार की सुबह जब वह काफी देर तक अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने नलकूप पर जाकर देखा तो वहां बिस्तर के पास ही राम बालक खून से लटपट पड़ा हुआ था और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी हत्या की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई आनंद-पणन परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी ने शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा मऊ क्षेत्र अधिकारी राजकमल ने भी घटनास्थल का मुआयना की और पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई है। फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आ पाई है। मृतक के बेटे आदित्य ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमा दर्ज कराया है तो वहीं घटना के बाद से मृतक की पत्नी सुअसिया जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।